फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Working person can complete Btech in evening classes benefits to diploma holders

Education: कामकाजी व्यक्ति अब शाम की कक्षाओं में कर सकता है बीटेक, डिप्लोमाधारियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

Thu, 27 Jul 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 06:03 AM IST
सार

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की तीसरी वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए बताया कि हर जिले में एक से दो इंजीनियरिंग कॉलेजों में इवनिंग शिफ्ट की क्लास शुरू की जाएगी, जहां पॉलिटेक्निक कॉलेजों से डिप्लोमा पासआउट इन कामकाजी युवाओं को डिग्री पूरा करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Working person can complete Btech in evening classes benefits to diploma holders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

घर की मजबूरियों या कामकाज की वजह से अगर कोई युवा बीटेक डिग्री पूरी नहीं कर सका। किन्हीं कारणों से सिर्फ डिप्लोमा कर ही नौकरी शुरू करनी पड़ी और वह चाहकर भी डिग्री हासिल नहीं कर पा रहा तो ऐसे युवाओं के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने तोहफा दिया है। अब वे सांध्य कालीन कक्षाओं के जरिये बीटेक डिग्री पूरा कर सकेंगे।

विज्ञापन

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की तीसरी वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए बताया कि हर जिले में एक से दो इंजीनियरिंग कॉलेजों में इवनिंग शिफ्ट की क्लास शुरू की जाएगी जहां पॉलिटेक्निक कॉलेजों से डिप्लोमा पासआउट इन कामकाजी युवाओं को डिग्री पूरा करने का मौका मिलेगा। दूसरे वर्ष में लेटेरल एंट्री से इन युवाओं को दाखिला मिलेगा। इसके अलावा आईटीआई के छात्रों को पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा की सुविधा देने की तैयारी है। एआईसीटीई अध्यक्ष ने कहा कि अमृतकाल के इस मौके पर इंजीनियरिंग या किसी अन्य तकनीकी प्रोग्राम में कोई कोर्स बंद नहीं होंगे, मार्केट डिमांड के आधार पाठ्यक्रम में बदलाव और नये कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन

बीटेक में जुड़ रहे तीन नए कोर्स
एनईपी 2020 के तहत सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का पाठ्यक्रम पूरी तरह से बदल चुका है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इसकी शुरुआत होगी। धीरे-धीरे अन्य पाठ्यक्रमों में भी बदलाव किया जा रहा है। तकनीकी कॉलेजों में एंट्री-एग्जिट, अकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में छात्रों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा बीटेक में तीन नए कोर्स जुड़ रहे हैं। इसमें वीएलएसआई (सेमी-कंडक्टर) डिजाइन, लॉजिस्टिक्स और उन्नत संचार प्रौद्योगिकी में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 हजार सीटों पर होगा दाखिला
बीटेक एडवांस टेक्नोलॉजी में 5जी और उससे ऊपर (6जी या 7जी) कोर्स होगा। इसका मकसद देश में चिप डिजाइन में पेशेवर युवाओं को तैयार करना है। सरकार ने इसी साल चिप डिजाइन में काम करने का फैसला लिया है। चार वर्षीय बीटेक प्रोग्राम इंजीनियरिंग कॉलेज में डिग्री और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई होगी। हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के 100 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 16 हजार सीटों पर दाखिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed