फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Where India's first national police university will be set up, police courses and other details

यहां खुलेगा देश का पहला राष्ट्रीय पुलिस विवि, इन कोर्सेज की होगी पढ़ाई

Sat, 01 Feb 2020 04:28 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 01 Feb 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Where India's first national police university will be set up, police courses and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी 2020 को देश का बजट पेश किया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की। इनमें से एक घोषणा देश में नए राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय (NPU - National Police University) और राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय (National Forensic Science University) को लेकर की गई। 

विज्ञापन


यहां हम आपको राष्ट्रीय पुलिस विवि के बारे में बता रहे हैं। यह देश का पहला राष्ट्रीय पुलिस विवि होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका कैंपस कहां बनेगा? इसमें किन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराई जाएगी? इन सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

विज्ञापन
  • गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs - MHA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये विश्वविद्यालय खासतौर पर पुलिसिंग साइंस, फॉरेंसिक साइंस, साइबर फॉरेंसिक, क्रमिनोलॉजी, क्रिमिनल जस्टिस, रिस्क मैनेजमेंट से संबंधित क्षेत्रों में उच्चतम गुणवत्ता वाले शोध कार्य, शिक्षा व छात्रवृत्ति को समर्पित रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Budget 2020: देश के बजट में शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र को क्या-क्या मिला 

  • यहां विद्यार्थियों को बताए गए क्षेत्रों में बैचलर डिग्री से लेकर, मास्टर, पीएचडी और पीजी डिप्लोमा तक के पाठ्यक्रमों का विकल्प मिलेगा।
  • ये विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के आईटी पार्क (IT Park Greater Noida) में करीब 100 एकड़ के क्षेत्रफल में बनेगा।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA - Greater Noida Industrial Development Authority) ने करीब 372 करोड़ रुपये की कीमत पर विश्वविद्यालय के लिए केंद्र सरकार को जमीन आवंटित भी कर दी है। यह जमीन यमुना एक्सप्रेसवे के करीब है।
  • कहा जा रहा है कि इस विश्वविद्यालय से राज्य स्तरीय कॉलेजों को भी मान्यता दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed