NEET Counselling: चार राउंड में होगी नीट यूजी काउंसलिंग, जानें कब शुरू होगा पंजीकरण; तैयार रखें ये दस्तावेज
NEET UG Counselling 2024 Schedule: नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए छात्र काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। नीट काउंसलिंग वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2024 Counselling: नीट यूजी परीक्षा पास करने के बाद छात्र देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेते हैं। परीक्षा पास करने के बाद सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है काउंसलिंग। नीट यूजी के उम्मीदवार काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जोकि जल्द ही शुरू होने जा रही है।
इस साल नीट यूजी का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। नीट यूजी रिजल्ट पर सुनवाई 18 जुलाई 2024 तक टाल दी गई है। कुछ मेडिकल कॉलेजों को अनुमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है और अतिरिक्त सीटों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की डेट तय की जा सकती है।
कब शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग?
नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, काउंसलिंग शुरू होने की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं अभी तक नहीं की गई है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि काउंसलिंग जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है।
नीट परीक्षा इस साल 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर करीब 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे, जिसमें 67 छात्रों ने रैंक-1 हासिल की। यहीं से विवाद शुरू हो गया और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। नीट रिजल्ट के खिलाफ 40 से ज्यादा याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसपर फैसले के बाद ही नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
नीट काउंसलिंग चार राउंड में होंगे। हर राउंड के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा, जिसके बाद छात्रों को सीट सुरक्षित करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही अगले राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी।
NEET UG Counselling Documents: काउंसलिंग के इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नीट यूजी काउंसलिंग शुरू होने के बाद इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को नीचे बताए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
- नीट यूजी एडमिट कार्ड
- नीट यूजी रैंक कार्ड
- ऑनलाइन पंजीकरण स्लिप
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
- 10वीं की अंक तालिका
- 12वीं की अंक तालिका
- एक कोई पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड)
- आवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)
- 8-10 पासपोर्ट साइज फोटो
कमेंट
कमेंट X