Bihar Board Result 2024: पिछले 5 सालों में किस डेट को आया बिहार बोर्ड का रिजल्ट, इस बार के लिए क्या है अपडेट?
BSEB 10th Bihar Board Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा दसवीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। पिछले पांच सालों में कब- कब कक्षा दसवीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इससे संबंधित सभी जानकारी नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 10th Bihar Board Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा दसवीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक किया था। छात्र एग्जाम दे चुकें हैं और अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो सालों 2023 और 2022 में 31 मार्च तक परिणाम जारी कर दिए गए थे, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने की अंतिम तिथि तक कक्षा दसवीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं पिछले पांच सालों में कब-कब कक्षा दसवीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए गए थे।
पिछलें पांच सालों में इस दिन जारी किए गए कक्षा 10वीं के परिणाम
2023- 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया गया था।
2022- 31 मार्च को 3:00 बजे जारी किया गया था।
2021- 05 अप्रैल को 3:30 बजे जारी किया गया था।
2020- 26 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था।
2019- 06 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे जारी किया गया था।
पिछलें पांच सालों में इस दिन जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम
2023- 21 मार्च को जारी किया गया था।
2022- 16 मार्च को दोपहर 3:00 बजे जारी किया गया था
2021- 26 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे जारी किया गया था।
2020- 24 मार्च को जारी किया गया था।
2019- 31 मार्च को दोपहर 2:20 जारी किया गया था।
रिजल्ट जारी होने पर ऐसे परिणाम चेक करें
सबसे पहले उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
उसके बाद रिजल्ट लिंक पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें।
उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा। परिणाम की एक कॉपी अपने पास रख लें।
हालांकि कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम की तारीख के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है, परिणाम 20 मार्च के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X