CPT And OPT: सीपीटी और ओपीटी में उलझन? सही समझ से बनेगी अमेरिका में जॉब की राह आसान
CPT or OPT: अगर आप अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको सीपाटी और ओपीटी का अंतर समझना बहुत जरूरी है। ये दोनों विकल्प अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में काम करने की अनुमति देते हैं, लेकिन उनकी शर्तें अलग-अलग होती हैं। आइए विस्तार से जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Difference Between CPT and OPT: अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल करना दुनियाभर के छात्रों का सपना होता है, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद वहां नौकरी पाना आसान नहीं होता। अमेरिका में काम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कुछ विशेष नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। इनमें सीपीटी (Curricular Practical Training) और ओपीटी (Optional Practical Training) दो महत्वपूर्ण प्रोग्राम हैं, जो छात्रों को वैध रूप से नौकरी करने की अनुमति देते हैं।
हालांकि, इन दोनों के नियम अलग-अलग होते हैं, और सही समझ के बिना नौकरी पाने में कठिनाई हो सकती है। यदि आप अमेरिका में पढ़ाई के बाद जॉब की योजना बना रहे हैं, तो आपको सीपीटी और ओपीटी के बीच के अंतर को अच्छी तरह समझना होगा। यह जानकारी न केवल आपको सही करियर निर्णय लेने में मदद करेगी, बल्कि आपके अमेरिका में स्थायी रूप से काम करने की संभावनाओं को भी मजबूत बनाएगी। आइए, विस्तार से समझें कि सीपीटी और ओपीटी क्या हैं और कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।
क्या है सीपीटी (CPT) और ओपीटी (OPT)?
सीपीटी एक प्रकार की इंटर्नशिप या ट्रेनिंग है, जो आपके कोर्स के पाठ्यक्रम (Curriculum) का अनिवार्य हिस्सा होती है। इसे आप पढ़ाई के दौरान ही कर सकते हैं।
ओपीटी छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद कार्य अनुभव (Work Experience) प्राप्त करने का अवसर देता है। यह किसी भी नियोक्ता (Employer) के साथ काम करने की अनुमति देता है, बशर्ते कि नौकरी आपकी पढ़ाई से संबंधित हो।
सीपीटी की खासियत
पार्ट-टाइम (20 घंटे/सप्ताह) या फुल-टाइम (40 घंटे/सप्ताह) किया जा सकता है। सीपीटी केवल F-1 वीजा पर पढ़ रहे छात्रों के लिए उपलब्ध है। सीपीटी शुरू करने से पहले नियोक्ता (Employer) का जॉब ऑफर होना जरूरी है। साथ ही 12 महीने से अधिक फुल-टाइम सीपीटी लेने पर ओपीटी की पात्रता समाप्त हो सकती है।
ये है ओपीटी की खासियत
कोर्स पूरा होने के बाद (Post-Completion OPT) या कोर्स के दौरान (Pre-Completion OPT) लिया जा सकता है। 12 महीने तक मान्य, लेकिन STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) छात्रों को 24 महीने का अतिरिक्त एक्सटेंशन मिलता है। किसी भी कंपनी में काम कर सकते हैं (कोर्स से संबंधित होना चाहिए)। CPT की तरह OPT के लिए जॉब ऑफर जरूरी नहीं होता। ओपीटी के दौरान, आप H-1B वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन सा विकल्प है बेहतर?
अगर आप पढ़ाई के दौरान अनुभव लेना चाहते हैं, तो सीपीटी सही रहेगा और यदि आप अमेरिका में पढ़ाई के बाद जॉब करना चाहते हैं, तो ओपीटी जरूरी है। अगर आप STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) फील्ड में हैं, तो ओपीटी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा, क्योंकि आपको 24 महीने का एक्सटेंशन मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X