UGC NET 2024: नेट जेआरएफ क्लियर करने पर क्या होता है? इस बार 4970 हुए हैं क्वालिफाई
UGC NET 2024: यूजीसी नेट जून परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस बार जेआरएफ के लिए 4,970 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है। इन उम्मीदवारों को दो वर्षों तक शोध कार्य के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2024: यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन जून और दिसंबर में किया जाता है। इस बार जेआरएफ के लिए 4,970 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है। वहीं, पीएचडी के लिए 1,12,070 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 53,694 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।
UGC NET JRF किसलिए होता है?
अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए नेट एग्जाम पास करना जरूरी है। नेट जेआरएफ के लिए एक ही परीक्षा होती है, सिर्फ कटऑफ अलग होती है।
कई सरकारी नौकरियों और प्राइवेट जॉब्स में भी नेट क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को प्रायॉरिटी दी जाती है। वहीं, जेआरएफ पास करने वालों को उनके च्वाइस के टॉपिक पर रिसर्च करने का मौका मिलता है। इस रिसर्च के लिए फंड भारत सरकार देती है। दो साल तक हर महीने मोटी रकम दी जाती है। कई संस्थाएं जेआरएफ क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए भर्ती भी निकालती है।
यूजीसी नेट के लिए योग्यता
यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास मास्टर डिग्री यानी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अगर आप पीजी फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं तो भी आप आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसके लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।
वहीं, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 32 वर्ष (जेनरल कैटेगरी के लिए) हो सकती है। ओबीसी, एससी, एसटी समेत अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 3 से 7 साल तक की छूट मिलती है।
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा करना होता है। जून सत्र के नतीजे जारी हो चुके हैं, एनटीए जल्द ही दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in. पर शुरू होगा।
कमेंट
कमेंट X