{"_id":"602b534f8ebc3ee8f7660c4c","slug":"west-bengal-schools-to-conduct-annual-exams-for-classes-9-11-offline-says-no-to-online-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ऑफलाइन होंगी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: ऑफलाइन होंगी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं
Tue, 16 Feb 2021 10:38 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला हुआ है। दरअसल, कई स्कूलों के पास अभिभावकों की तरफ से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने को लेकर सुझाव आ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिभावकों की तरफ से ऑनलाइन परीक्षाएं कराने के सुझाव के बाद भी स्कूलों ने इसे नहीं माना है, क्योंकि सूबे में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक की कक्षाओं का संचालन 12 फरवरी से हो गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दुनिया में सिर्फ इन करेंसी की है अपनी पहचान, जानिए किसके क्या हैं प्रतीक चिह्न
विज्ञापन
स्कूलों में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। ऑनलाइन वार्षिक परीक्षाएं संचालन को लेकर स्कूलों का कहना है कि कई छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षाओं में शामिल होने के दौरान अनुचित तरीके अपनाए हैं। इसके साथ ही छात्रों ने दो से तीन घंटे लिखने की आदत भी खो दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीपीएस रूबी पार्क के नौवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा के 60 फीसदी विद्यार्थी ने ऑनलाइन परीक्षा कराने को लेकर प्रदर्शन किया है। एक अभिभावक का कहना है कि स्कूल ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। हम अपने बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-हरियाणा: तीसरी से लेकर छठी कक्षा तक के छात्रों की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन
स्कूलों का कहना है कि अधिकांश अभिभावक बच्चों को परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों में भेजने के लिए सहमत हो गए हैं। सीबीएसई ने एक सर्कुलर भी भेजा है जिसमें कहा गया है कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं स्कूलों में आयोजित होनी चाहिए। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पिछले दस महीने से सूबे में स्कूल बंद थे। अब धीरे-धीरे स्कूल खुले हैं और कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के बीच कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
कमेंट
कमेंट X