West Bengal HS Result 2026: कल जारी होगा पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट, सुबह 11 बजे से ऑनलाइन देख सकेंगे छात्र
West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद 14 मई 2026 को पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी (12वीं का) रिजल्ट जारी करेगी। छात्र सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक जरूरी हैं।
विस्तार
West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) कल यानी 14 मई 2026 को पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी (HS) रिजल्ट 2026 जारी करेगा। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की घोषणा सबसे पहले सुबह 10:30 बजे आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसके बाद छात्र सुबह 11 बजे से अपने व्यक्तिगत मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं:
- wbchse.wb.gov.in
- result.wb.gov.in
रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड एक्सेस करना होगा।
पिछले साल 90.79 प्रतिशत रहा था रिजल्ट
पिछले वर्ष रिजल्ट 7 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया गया था। उस समय कुल पास प्रतिशत 90.79 दर्ज किया गया था। इस वर्ष भी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की सूची जारी किए जाने की संभावना है। मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, बोर्ड का नाम, कक्षा, स्ट्रीम, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
कुल परिणाम में थ्योरी, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के अंक शामिल होंगे। इसके अलावा छात्रों को थ्योरी पेपर और प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट सेक्शन में अलग-अलग भी न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। तभी उन्हें सफल माना जाएगा।
14 मई से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
परिषद ने यह भी जानकारी दी है कि मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी 14 मई को सुबह 11 बजे से वितरित की जाएगी। इसके लिए पूरे पश्चिम बंगाल में 56 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल इन केंद्रों से दस्तावेज प्राप्त करेंगे और बाद में छात्रों को वितरित करेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “WB HS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना कक्षा 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
- सभी जानकारी सबमिट करें।
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
- रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
- बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि ओरिजिनल मार्कशीट मिलने तक वे प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X