{"_id":"627508daa49fa27ad515da80","slug":"west-bengal-govt-asks-private-schools-to-stop-offline-classes-from-may-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर: पश्चिम बंगाल में 7 तारीख से बंद होगी निजी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं, सरकार का आदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गर्मी का कहर: पश्चिम बंगाल में 7 तारीख से बंद होगी निजी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं, सरकार का आदेश
Fri, 06 May 2022 05:09 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 06 May 2022 05:09 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में गर्मी की छुट्टियों का असर बोर्ड की परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी निजी स्कूलों को 7 मई से ऑफलाइन कक्षाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान छात्रों के लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन रूप में जारी रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनीष जैन ने जारी किए गए निर्देश में कहा है कि अगर निजी स्कूल गर्मी की छुट्टी की तारीख को 2 मई से आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करनी होंगी।
विज्ञापन
राज्य में भीषण गर्मी
निर्देश में कहा गया है कि निजी स्कूलों को छात्रों के हित में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन बंद करना चाहिए। छात्र भीषण गर्मी की वजह से बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही स्कूलों को कहा गया है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दिए गए बयान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से भी बचें। सीएम ममता बनर्जी ने बीते माह स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों को 2 मई, 2022 से 15 जून, 2022 तक लागू करने को कहा था। इसका कारण राज्य में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को बताया गया था। मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों को भी ऐसा करने की सलाह दी थी। हालांकि, बड़ी संख्या में निजी स्कूलों ने इसके बाद भी ऑफलाइन कक्षाओं को जारी रखने का फैसला किया था।
विज्ञापन
समय पर होगी बोर्ड परीक्षाएं
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में गर्मी की छुट्टियों का असर बोर्ड की परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X