फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal 12th Board Exam 2020 from June 29 for remaining papers, time table soon on wbchse.nic.in

जानिए, कब से होंगी पश्चिम बंगाल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं

Wed, 20 May 2020 04:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
West Bengal 12th Board Exam 2020 from June 29 for remaining papers, time table soon on wbchse.nic.in
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 29 जून से आयोजित होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दी। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की स्थगित परीक्षाएं  29 जून, 2 जुलाई और 6 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से बारहवीं कक्षा की 23 मार्च, 25 मार्च और 27 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं। अब ये परीक्षाएं 29 जून, 2 जुलाई और 6 जुलाई को होंगी। हालांकि अभी शिक्षा विभाग को सरकारी की तरफ से परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है।पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि परीक्षा को लेकर अभी सूबे की सरकार की तरफ से कोई नोटिस नहीं आया है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में बारहवीं कक्षा के फिजिक्स, न्यूट्रिशियन, एजुकेशन, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जर्नलिज्म, संस्कृत, पर्सियन, अरेबिक, फ्रेंच, स्टैट्स, ज्योग्राफी, कोस्टिंग एंड टैक्सेशन, होम मैनेजमेंट और फैमिली रिसोर्स मैनेजेमेंट परीक्षाएं स्थगित हुई थीं।  परीक्षाओं की तारीख को लेकर आधिकारिक शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान कई परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed