फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBSSC SLST 2025: West Bengal SSC Releases Class 11-12 Answer Key, Candidates Can Raise Objections from Sept 25

WBSSC SLST 2025: पश्चिम बंगाल एसएससी ने जारी की कक्षा 11-12 की उत्तर कुंजी, 25 सितंबर से दर्ज करें आपत्ति

Sun, 21 Sep 2025 05:58 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 21 Sep 2025 05:58 PM IST
सार

West Bengal SSC: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने स्टेट लेवल सेलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए कक्षा 11 और 12 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
WBSSC SLST 2025: West Bengal SSC Releases Class 11-12 Answer Key, Candidates Can Raise Objections from Sept 25
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

WBSSC SLST Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने कक्षा 11 और 12 के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST) 2025 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2025 तक किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। यदि उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे प्रत्येक प्रश्न पर 100 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक संशोधन के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

वहीं, कक्षा 11 और 12 की परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित हुई थी, जिसकी आंसर-की अब जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में लगभग 3.19 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। परीक्षा राज्यभर के 636 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक चली। विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।

35,726 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति

गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35,726 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 25,514 पद माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए और 12,514 पद उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए आरक्षित हैं।

यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल 2025 में 26,000 से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने के बाद पहली बार आयोजित की गई।  दिलचस्प बात यह है कि इसमें न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश से भी कई उम्मीदवार शामिल हुए।

WBSSC SLST Answer Key 2025: डाउनलोड करने का तरीका

  • WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं।
  • कक्षा 11 और 12 की आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर PDF फाइल खुल जाएगी।
  • फाइल डाउनलोड करें और अपने उत्तर की जांच करें।
  • यदि आपत्ति दर्ज करनी हो तो शुल्क का भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed