{"_id":"637759bf3ce03419ec2407d6","slug":"wbjeeb-declared-the-wbjee-2023-exam-date-know-more-on-wbjeeb-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WBJEE Exam date 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEE Exam date 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम
Fri, 18 Nov 2022 03:43 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 18 Nov 2022 03:43 PM IST
सार
WBJEE Exam date 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEE Exam date 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने डब्ल्यूबीजेईई 2023 परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 30 अप्रैल 2023 को होगी। परीक्षा से संबंधित अन्य अपडेट WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा अगली अधिसूचना के रूप में पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (WBJEE 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। आवेदन पत्र भरने के लिए लिंक WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
WBJEE 2023: परीक्षा और प्रश्नपत्र
WBJEE 2023 परीक्षा 30 अप्रैल 2023 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और अधिकतम दो सौ अंक होंगे। गलत सवालों के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के पेपर में तीन खंड होंगे, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित, जिनमें से प्रत्येक में तीन श्रेणियों (श्रेणी I, II और III) के प्रश्न होंगे। गणित खंड में कुल 75 प्रश्न होंगे, जबकि भौतिकी खंड में 40 प्रश्न होंगे और रसायन विज्ञान खंड में भी 40 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि डब्ल्यूबीजेईई 2023 उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा है।
कमेंट
कमेंट X