फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE Result 2025: West Bengal JEE Result Awaited, Know How to Download Scorecard

WBJEE Result 2025: पश्चिम बंगाल जेईई के रिजल्ट जारी होने का इंतजार, जानें कैसे कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड

Sun, 22 Jun 2025 04:50 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Jun 2025 04:50 PM IST
सार

WBJEE Result 2025: पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट देखने का प्रोसेस नीचे स्टेप-बाई-स्टेप समझ सकते है....

विज्ञापन
WBJEE Result 2025: West Bengal JEE Result Awaited, Know How to Download Scorecard
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

WBJEE Result 2025: पश्चिम बंगाल के हजारों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE Result 2025) का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा के जरिए छात्र राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। जो छात्र इस साल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?

पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुई थी। परीक्षा के बाद, बोर्ड ने छात्रों की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी थी।

विज्ञापन


इसके साथ ही, छात्रों को 11 मई 2025 तक आपत्तियां दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया गया था। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, जो कि नॉन-रिफंडेबल था। बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया था कि सभी आपत्तियों पर अंतिम निर्णय बोर्ड द्वारा ही लिया जाएगा, और वही अंतिम उत्तर आगे परिणाम में शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

WBJEE 2025 का स्कोर क्यों है जरूरी?

WBJEE स्कोर के आधार पर छात्र राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक, बीफार्मा और अन्य टेक्निकल कोर्सेस में प्रवेश ले सकते हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अगला चरण होगा, जिसकी जानकारी रिजल्ट के बाद दी जाएगी।

WBJEE 2025: रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले wbjeeb.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर “WBJEE 2025 Examination” टैब पर क्लिक करें।
  • अब “Result/Scorecard Download” लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉग-इन करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे तुरंत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें। इसके अलावा, रिजल्ट की हार्डकॉपी को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed