फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2024 Registrations Begin know how to Apply online at wbjeeb.nic.in

WBJEE 2024 : पश्चिम बंगाल जेईई के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Thu, 28 Dec 2023 05:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 28 Dec 2023 05:24 PM IST
सार

WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल जेईई के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
WBJEE 2024 Registrations Begin know how to Apply online at wbjeeb.nic.in
WBJEE 2024 - फोटो : My Result Plus

विस्तार

WBJEE 2024 Registrations Begin: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 28 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीजेईईबी (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

WBJEE 2024 परीक्षा विवरण

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 03 फरवरी से 05 फरवरी के बीच अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने का अवसर मिलेगा। बोर्ड की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, डब्ल्यूबीजेईई 2024 28 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली है। डब्ल्यूबीजेईई 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी शेड्यूल के मुताबिक 18 अप्रैल 2024 को उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि पराक्षा दो सत्रों, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

WBJEE 2024 आवेदन शुल्क

पश्चिम बंगाल जेईई 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य महिला, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सभी पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

WBJEE 2024 ऐसे करें आवेदन

  • पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'डब्ल्यूबीजेईई 2024 के लिए आवेदन करें' कहने वाले पंजीकरण लिंक को खोजें और क्लिक करें।

  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और संबंधित जानकारी भरें।

  • अब आवेदन लिंक पर जाएं और आवेदन पत्र पूरा करें।

  • सभी स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

  • पश्चिम बंगाल जेईई के लिए आवेदन पत्र जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed