WBJEE 2024 : पश्चिम बंगाल जेईई के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन
WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल जेईई के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEE 2024 Registrations Begin: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 28 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूबीजेईईबी (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 तक है।
WBJEE 2024 परीक्षा विवरण
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 03 फरवरी से 05 फरवरी के बीच अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने का अवसर मिलेगा। बोर्ड की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, डब्ल्यूबीजेईई 2024 28 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली है। डब्ल्यूबीजेईई 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी शेड्यूल के मुताबिक 18 अप्रैल 2024 को उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि पराक्षा दो सत्रों, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
WBJEE 2024 आवेदन शुल्क
पश्चिम बंगाल जेईई 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य महिला, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के सभी पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
WBJEE 2024 ऐसे करें आवेदन
-
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'डब्ल्यूबीजेईई 2024 के लिए आवेदन करें' कहने वाले पंजीकरण लिंक को खोजें और क्लिक करें।
-
न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और संबंधित जानकारी भरें।
-
अब आवेदन लिंक पर जाएं और आवेदन पत्र पूरा करें।
-
सभी स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
-
पश्चिम बंगाल जेईई के लिए आवेदन पत्र जमा करें।
कमेंट
कमेंट X