फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB 12th Result 2021 Date, Time: WBCHSE Uchcha Madhyamik Result will be out on 22 july

WBCHSE HS 12th Result 2021: आज शाम 4 बजे जारी होगा परिणाम, इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकेंगे अपना रिजल्ट

Thu, 22 Jul 2021 10:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 22 Jul 2021 10:49 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट्स- wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
WB 12th Result 2021 Date, Time: WBCHSE Uchcha Madhyamik Result will be out on 22 july
west bengal 12th result 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) 22 जुलाई, 2021 को शाम 4 बजे उच्च माध्यमिक परिणाम जारी करेगा। विद्यार्थी डब्ल्यूबी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स- wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
परिणाम तारीख समय आधिकारिक साइट
डब्ल्यूबीसीएचएसई उच्च माध्यमिक परिणाम 22 जुलाई 2021

शाम 4 बजे

wbresults.nic.in और wbchse.nic.in

डब्ल्यूबीसीएचएसई उच्च माध्यमिक परिणाम: ऐसे तैयार होगा रिजल्ट
लगभग 10 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बार सरकार ने महामारी की दूसरी लहर में COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। इन दोनों परिणामों के लिए, एक वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति जारी की गई थी। डब्ल्यूबी 12वीं के परिणाम की गणना करने के लिए बोर्ड ने 40:60 फॉर्मूले अपनाया है। इसमें 10वीं के सभी विषयों में सबसे ज्यादा अंकों वाले चार विषयों का 40 फीसदी लिया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा और कक्षा बारहवीं के प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट्स का 60 फीसदी के आधार पर कक्षा बारहवीं का परिणाम तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन

विशेष परीक्षा देने का मिलेगा विकल्प
जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे विशेष परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। कितने छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, इसके आधार पर इन परीक्षाओं का विवरण बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। यह विकल्प कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कब खुलेंगे स्कूल: इन राज्यों ने दी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति, यहां पढ़िए जारी दिशा-निर्देश्

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed