UGC NET Result: क्या जारी होने के बाद हटाया गया यूजीसी नेट का रिजल्ट...? जानिए वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई
UGC NET Result Out Screenshot Viral: सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की लिंक दिख रहा है। क्या सच में यूजीसी का रिजल्ट जारी हो चुका है। स्क्रीनशॉट की सच्चाई यहां जानिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Result 2024: क्या बहुप्रतीक्षित यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है?, क्या एनटीए ने रिजल्ट जारी करने के बाद लिंक को वेबसाइट पर से हटा लिया है...? ऐसे ही कुछ सवाल इस समय सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। दरअसल, ये सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे और स्कोरकार्ड का लिंक दिखाई दे रहा है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने पर यह लिंक वहां दिखाई नहीं दे रहा है।
यूजर ने पूछा कहां है रिजल्ट?
स्क्रीनशॉट की तस्वीर को एक्स (पूर्व में द्विटर) पर पोस्ट करते हुए एक अभ्यर्थी ने पूछा, "यह स्क्रीनशॉट बहुत वायरल हो रहा है। क्या रिजल्ट पोस्ट होने के बाद हटा दिया गया है या यह फर्जी है?" "सर क्या हो रहा है? अगर यह स्क्रीनशॉट सच है तो यूजीसी नेट जून 2024 का रिजल्ट कहां है? इस पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, हर कोई अब भ्रमित है! इस बारे में अधिसूचना जारी करें और हमारे संदेह को दूर करें!"
@mamidala90 @dpradhanbjp
— Easy Notes 4u Online Study (@DivyaGa85986039) October 16, 2024
Sir What is happining ? If this Screenshot is true then where is UGC NET JUNE 2024 Result ?
Need Clarification on it , everyone is confused Now ! Release notification regarding this & clear our Doubt !#UGCNET #UGCNETResult2024 pic.twitter.com/xILvWRcANj
एक अन्य यूजीसी नेट के अभ्यर्थी ने स्क्रीनशॉट के बारे में पूछा और एक पोस्ट में कहा, "क्या उन्होंने उत्तर कुंजी की तरह परिणाम भी हटा दिया है, या यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी? छात्रों को इतना परेशान क्यों किया जा रहा है? हमें अपना परिणाम चाहिए!"
कब जारी होगा रिजल्ट?
एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी NTA को फोन किया और उनसे नतीजों के बारे में पूछा। हमेशा की तरह उनके पास कोई निश्चित जवाब नहीं है। जब मैंने कल के विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया, तो उन्होंने कहा कि नतीजे उससे पहले घोषित होने की बहुत संभावना है।"Just called NTA, and asked them about the results. As always they have no definite answer.
— Zenni (@zennihk) October 16, 2024
When I mentioned tomorrow's protest, they said there's a high chance of the results being declared before that.
Please call them as much as possible too. #UGCNET #ugcnetresult
हालांकि, वायरल स्क्रीनशॉट पर यूजीसी प्रमुख, शिक्षा मंत्री या एनटीए की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। चूंकि यूजीसी नेट की अंतिम उत्तरकुंजी जारी हो चुकी है, ऐसे में परिणाम भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। किसी भी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
कमेंट
कमेंट X