फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   VP Election Explained: Term, Voting and Role, All You Need to Know for Exams

VP Election: कितना कार्यकाल, चुनाव कैसे होता है? परीक्षा में अक्सर आते हैं उपराष्ट्रपति पद से जुड़े ये प्रश्न

Fri, 01 Aug 2025 01:49 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 01 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

Vice President: उपराष्ट्रपति से जुड़े सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि उनका चुनाव कैसे होता है, कार्यकाल कितना होता है और उनकी भूमिका क्या होती है। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं।

विज्ञापन
VP Election Explained: Term, Voting and Role, All You Need to Know for Exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

VP Election Explained: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब यह पद खाली हो गया है। ऐसे में चुनाव आयोग ने एलान किया है कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को कराया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी और नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है।

विज्ञापन


भारत में उपराष्ट्रपति का पद संविधान में एक अहम स्थान रखता है। यही कारण है कि इससे जुड़े सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, राज्य सेवा परीक्षा और बोर्ड एग्जाम में पूछे जाते हैं। चाहे वो कार्यकाल हो, चुनाव की प्रक्रिया, या उपराष्ट्रपति की भूमिका यह टॉपिक छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


आइए, उपराष्ट्रपति से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में समझते हैं, ताकि याद रखना आसान हो और परीक्षा में काम आए।

कार्यकाल कितना होता है?

भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है। कार्यकाल पूरा होने के बाद वह चाहें तो फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर किसी कारणवश नया उपराष्ट्रपति समय पर नहीं चुना जा सके, तो वर्तमान उपराष्ट्रपति तब तक पद पर बने रहते हैं जब तक अगला व्यक्ति कार्यभार नहीं संभाल लेता।

चुनाव कैसे होता है?

उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य करते हैं। इस चुनाव में जनता या राज्य विधानसभा के विधायक वोट नहीं डालते। मतदान गुप्त रूप से (Secret Ballot) होता है। सांसद उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार प्राथमिकता (1, 2, 3...) देते हैं। इसी प्रणाली को कहते हैं - प्राथमिकता आधारित मतदान प्रणाली (Preferential Voting System)।

उपराष्ट्रपति बनने के लिए ये होनी चाहिए योग्यता 

उपराष्ट्रपति बनने के लिए व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उसमें राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, वह किसी लाभ के पद (Office of Profit) पर नहीं होना चाहिए, जैसे कि सरकारी नौकरी या कोई वेतनभोगी पद। इन सभी शर्तों को पूरा करने पर ही कोई उम्मीदवार उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्य माना जाता है।

उपराष्ट्रपति की भूमिका 

भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति (Chairman) होता है और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना उसकी जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा, अगर राष्ट्रपति अस्थायी रूप से अनुपस्थित हों - जैसे इस्तीफा दे दें, मृत्यु हो जाए या अयोग्य घोषित हो जाएं - तो उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश की जिम्मेदारी संभालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed