फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   VITEEE 2021 slot booking begins today started examination slot booking for the Vellore Institute of Technology

इंजीनियरिंग दाखिले : वीआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, मॉक टेस्ट भी होंगे

Mon, 17 May 2021 04:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 04:32 PM IST
सार

  • परीक्षा 28, 29 और 31 मई को आयोजित की जाएगी
  • छात्रों के लिए स्लॉट बुकिंग 21 मई तक खुली रहेगी

विज्ञापन
VITEEE 2021 slot booking begins today started examination slot booking for the Vellore Institute of Technology
viteee exam 2021 : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - फोटो : सेल्फ

विस्तार

इंजीनियरिंग के लिए देश शीर्ष शिक्षण संस्थानों में से एक माने जाने वाले वीआईटी यानी वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सत्र 2021-2022 के दाखिलों की गहमा-गहमी शुरू हो गई है। इस संस्थान में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा का आयोजन खुद वीआईटी की ओर से किया जाता है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यह परीक्षा भी ऑनलाइन ही होगी। परीक्षा के लिए वीआईटी ने स्लॉट बुकिंग सोमवार से प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 से 31 मई, 2021 को किया जाना है। 
विज्ञापन


आवेदक छात्र प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उपलब्ध समय-सारिणी के अनुसार अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए स्लॉट बुक करने के लिए आवेदक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट vitee.vit.ac.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रों के लिए स्लॉट बुकिंग 21 मई, 2021 तक खुली रहेगी। प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से मॉक टेस्ट और वास्तविक परीक्षा के लिए प्रति दिन चार स्लॉट बनाए हैं। इस बार छात्र वास्तविक परीक्षा से पहले दो बार मॉक टेस्ट के जरिये परीक्षा का पूर्वाभ्यास कर सकेंगे।

आवेदक उम्मीदवार अपने परीक्षा स्लॉट बुक करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक और प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के लिए लिंक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और प्रत्येक आवेदक को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
 

संस्थान के अनुसार, 20 मई को अस्थायी रूप से एक मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा जिसका विवरण ईमेल के माध्यम से दिया जाएगा। स्लॉट बुक करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

VIT EEE 2021 स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया 

  1. वीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट vitee.vit.ac.in पर जाएं। या यहां लिंक पर क्लिक करें। 
  2. होमपेज पर VITEEE ऑनलाइन टेस्ट बुकिंग सिस्टम पर क्लिक करें।
  3. एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  4. लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें। 
  5. अपना परीक्षा समय और विषय का चयन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए स्क्रीनशॉट को सेव करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed