फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Viral Video Of Student proudly Unfurls Indian Flag At Graduation Ceremony Abroad

Education: विदेश में डिग्री लेने पहुंचे छात्र ने पहले शान से फहराया तिरंगा, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Mon, 14 Aug 2023 04:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

Indian Flag Unfurls Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो  में एक छात्र मंच पर अपनी जेब से भारतीय झंडा निकालता है और गर्व से उसे फहराता है। वीडियो विदेश का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Viral Video Of Student proudly Unfurls Indian Flag At Graduation Ceremony Abroad
विदेश में भारत का झंडा फहराता छात्र - फोटो : Twitter

विस्तार

Student Unfurls Indian Flag At Graduation Ceremony: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें विदेश में एक छात्र अपने स्नातक समारोह के दौरान तिरंगा फहराता नजर आता है। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS Officer) अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। 

विज्ञापन

8 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो 

वीडियो 11 अगस्त को ट्वीट किया गया था। अपलोड होने के बाद यह वायरल हो गया है। अब तक वीडियो को करीब 8 लाख बार देखा जा चुका है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। साथ ही वीडियो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है छात्र का नाम?

लोगों की इस वीडियो पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह छात्र भारतीय पोशाक पहने हुए है। छात्र भगवा रंग का कुर्ता और लाल रंग की धोती पहने हुए है। छात्र ने पैरो में भी चप्पलें पहनी हुई हैं। वीडियो की शुरुआत में कोई इस छात्र को महेश नारायण त्रिमुखे नाम से पुकारता है।



समारोह में छात्र के मधुर भाव ने ऑनलाइन ही सबका दिल जीत लिया। वीडियो की शुरुआत में एक भारतीय छात्र को ग्रेजुएशन गाउन के साथ पारंपरिक पोशाक पहने दिखाया गया है। अपना नाम पुकारे जाने पर वह छात्र मंच पर आता है और हाथ जोड़कर मुख्य अतिथियों का अभिवादन करता है।

विज्ञापन

दर्शकों का दिल जीत लिया

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह अपनी जेब से भारतीय झंडा निकालता है और मंच पर फहराता है। अंत में वह अपनी डिग्री प्राप्त करने के बाद शान से तिरंगे के साथ चलता है। देशभक्ति का यह भाव दर्शकों को गहराई से प्रभावित करता है और दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते हैं। अवनीश शरण ने वीडियो को कैप्शन दिया, "He got a degree and won millions heart" यानी "उन्होंने डिग्री हासिल की और लाखों लोगों का दिल जीत लिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed