{"_id":"5ec5204c8ebc3e905528e341","slug":"vice-chancellor-of-delhi-university-appealed-to-his-employees-to-contribute-to-pm-care-fund-in-fighting-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने की कर्मचारियों से अपील, कोरोना वायरस से लड़ने में करें पीएम केयर फंड में योगदान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने की कर्मचारियों से अपील, कोरोना वायरस से लड़ने में करें पीएम केयर फंड में योगदान
Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
भारत कोरोना वायरस के प्रकोप से घिरा हुआ है। ऐसे में सभी अपनी-अपनी तरह से इस महामारी से लड़ने में मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी ने अपने सहयोगियों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के लिए पीएम केयर फंड में अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने अपने उत्तर और दक्षिण परिसरों के आसपास के इलाकों में भूखे लोगों को खिलाने के लिए 'डीयू केयर फोर नेबर्स' कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
कुलपति ने आगे कहा हम मानव सभ्यता की सबसे बड़ी लड़ाई के बीच में हैं जो हाल की सदियों में लड़ी गई हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों से पीएम केयर फंड में योगदान देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा "हम महामारी से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए कुछ महीनों के लिए अपने वेतन का कुछ प्रतिशत पीएम केयर फंड में योगदान करके उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं" दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारियों को पीएम केयर में योगदान करने के लिए होम पेज पर एक लिंक भी दिया है, जिसका उपयोग करके स्वेच्छा से योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय: पीएम केयर फंड में योगदान करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X