{"_id":"600291f1f3e9b828d4173c86","slug":"varsha-gaikwad-says-maharashtra-schools-to-reopen-for-classes-5-to-8-from-january-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में 27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र में 27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Sat, 16 Jan 2021 12:59 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
स्कूल (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में पांचवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल 27 जनवरी से खुलेंगे। इस बात की जानकारी सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया है कि पांचवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 27 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने 5वीं से लेकर 8वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जेईई मेन के लिए आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी दिन आज, 5 चरणों में ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं को 27 जनवरी से सभी सावधानियों के साथ खोला जाएगा। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से स्कूलों को पिछले साल मार्च से ही बंद कर दिया गया था। तब से छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। कई राज्यों में पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को पहले ही खोल दिया है। जबकि, कई राज्य अब धीरे-धीरे प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोल रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-भारतीय सेना में अधिकारी बनने का है खास मौका, इस वेबिनार से पाएं सभी सवालों का जवाब
कमेंट
कमेंट X