Uttarakhand NEET PG: उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट जारी; 1,122 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
Uttarakhand NEET PG 2025 Counselling: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून ने उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के नतीजे जारी कर दिया गए हैं। कुल 1,122 उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य घोषित हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Uttarakhand NEET PG 2025 Counselling: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU), देहरादून ने उत्तराखंड नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के पहले चरण की अंतिम राज्य मेरिट सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस सूची में कुल 1,122 उम्मीदवारों को राज्य कोटे की सीटों पर पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स एमडी (Doctor of Medicine) और एमएस (Master of Surgery) में प्रवेश के लिए पात्र माना गया है।
उत्तराखंड नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के तहत NRI कोटा सीटों पर च्वाइस फिलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची नीट मेरिट और निवास स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। वे उम्मीदवार जिन्होंने 20 नवंबर 2025 को निर्दिष्ट कॉलेज (SGRRMIS&R) में दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट किया था और NRI कोटे के लिए पात्र पाए गए, अब च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इस सूची में दो श्रेणियां शामिल हैं। पहली श्रेणी में वे NRI उम्मीदवार या उनके बच्चे शामिल हैं जो मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के निवासी हैं और उनकी संख्या 11 है। वहीं दूसरी श्रेणी में वे उम्मीदवार आते हैं जो उत्तराखंड के अलावा किसी अन्य भारतीय राज्य से संबंधित हैं। इस श्रेणी में कुल 17 उम्मीदवार पात्र पाए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
पात्र उम्मीदवारों को 21 से 24 नवंबर तक विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद 25 और 26 नवंबर को डाटा प्रोसेसिंग होगी, जबकि सीट आवंटन का परिणाम 27 नवंबर को जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 3 दिसंबर निर्धारित की गई है।
कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 3 दिसंबर तक अपने निर्धारित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना आवश्यक है। रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को NEET PG एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अधिवास या रेसिडेंसी प्रमाण पत्र और आवश्यक श्रेणी के अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।
कमेंट
कमेंट X