फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttarakhand NEET PG Counselling 2023 Round 2 registration ends tomorrow

Uttrakhand NEET PG 2023: काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगा पंजीकरण विंडो

Wed, 30 Aug 2023 02:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

Uttrakhand NEET PG Counselling 2023: उत्तराखंड राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण कल बंद कर दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार समय से पंजीकरण कर दें।
 

विज्ञापन
Uttarakhand NEET PG Counselling 2023 Round 2 registration ends tomorrow
lady doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Uttrakhand NEET PG Counselling 2023: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) द्वारा उत्तराखंड राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (Uttrakhand NEET PG Counselling 2023) पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण कल बंद कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hnbumu.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

तय समय में करें ये काम


एचएनबीयूएमयू ने छात्रों के लिए राउंड 1 काउंसलिंग के तहत शुल्क जमा किए बिना आवंटित सीटों को छोड़ने, वापस लेने या रिजाइन करने की अंतिम तारीख आज शाम 5 बजे तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "शाम 5 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को उत्तराखंड नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के तहत आवंटित सीट सरेंडर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उम्मीदवार भी कर सकते हैं पंजीकरण


जो उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं उन्हें कल शाम 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा. जो उम्मीदवार पहले से पंजीकृत हैं और जो उम्मीदवार पंजीकरण शुल्क के भुगतान के बिना सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुन रहे हैं, वे भी 31 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

1 सितंबर को आएगी मेरिट लिस्ट


विश्वविद्यालय 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे राउंड 2 के लिए राज्य मेरिट सूची प्रकाशित करेगा। विश्वविद्यालय ने कहा, "राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग शेड्यूल और प्रक्रिया अलग से अपलोड की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed