UK Board Result 2024: 10वीं में प्रियांशी ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, इंटर में पीयूष ने लहराया परचम
UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result Out: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यूबीएसई यूके बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result Out: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यह पिथौरागढ़ की छात्रा है।
हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत
इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। जबकि, यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।
ये रहे 10वीं के टॉपर्स
प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यह पिथौरागढ़ की छात्रा हैं। शिवम मलेथा ने लड़कों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।
UK Board Result: 12वीं में ये रहे टॉपर
- इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए।
- अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे।
- हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
- अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां उत्तराखंड बोर्ड वाले खंड पर क्लिक करें।
- अब यूके बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X