UP: यूपी में कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, 10 नवंबर तक करें पंजीकरण
UP Computer Training: यूपी में कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण में आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह योजना अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए है। अब उम्मीदवार नीचे बताई तारीख तक पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Computer Training Scheme: योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण में आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। अब, अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियाँ 10 नवंबर 2024 तक "ओ" लेवल और "सी.सी.सी." कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत अब तक 9 हजार से अधिक आवेदक अपने आवेदन जमा कर चुके हैं। इस विस्तार का उद्देश्य अधिक युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने का मौका देना है।
आवश्यक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया
10 नवंबर 2024 तक सभी आवेदकों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। आवेदन की प्रति को डाउनलोड करके, उसे सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में हार्ड कॉपी के रूप में जमा करना आवश्यक है।
आवेदन की प्रक्रिया का विवरण
11 से 16 नवंबर 2024 के बीच, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद, पात्र आवेदनों को सत्यापित कर लॉक किया जाएगा। अपात्र या त्रुटिपूर्ण आवेदनों को अस्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद चयनित लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
प्रशिक्षण की तिथियां
चयनित अभ्यर्थियों का निलिट में रजिस्ट्रेशन 18 से 24 नवंबर 2024 के बीच किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रवेश नहीं लेते हैं, उनकी जगह प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों को अलॉट किया जाएगा।
अंततः, 25 नवंबर 2024 से प्रदेश स्तर पर सभी जनपदों में चयनित प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण एक साथ प्रारंभ होगा।
प्रचार-प्रसार के निर्देश
निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण, डॉ. वंदना वर्मा ने सभी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि द्वितीय चरण की संशोधित समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, सभी आवश्यक कार्यवाही को समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X