फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh 69000 teacher recruitment: district allocation list of assistant teacher recruitment to be released today

69000 शिक्षक भर्ती: आज जारी होगी सहायक अध्यापक भर्ती की जिला आवंटन सूची

Mon, 01 Jun 2020 09:56 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 01 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh 69000 teacher recruitment: district allocation list of assistant teacher recruitment to be released today

69000 शिक्षक भर्ती: परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए जिला आवंटन की सूची सोमवार को जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग तीन से छह जून तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिला आवंटन की सूची जारी होते ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए संबंधित जिलों की ओर रवाना होना होगा। काउंसलिंग स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षक भर्ती में न्यूनतम अर्हता अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में वरीयता क्रम में 75 जिलों के विकल्प भरे हैं। जिला आवंटन की सूची जारी होने के बाद प्राप्तांक, भारांक और वरीयता के आधार पर तय हो जाएगा कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए किस जिले में जाना है। जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तीन जून को होगी, उन पर काउंसलिंग स्थल पर पहुंचने के लिए सबसे अधिक दबाव होगा।
विज्ञापन


अगर कोई दूर का जिला आवंटित होता है तो अभ्यर्थियों के पास वहां पहुंचने के लिए दो दिनों का वक्त होगा, जबकि चार, पांच एवं छह जून की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा अतिरिक्त समय मिल जाएगा। प्रयास यही होगा कि काउंसलिंग वाले दिन ही नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा और अगर ऐसा नहीं हो सकता तो अभ्यर्थियों को इसके लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर काउंसलिंग स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की उचित व्यवस्था की जाए। काउंसलिंग स्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। 

पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाए जाएं और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि किसी काउंटर पर भीड़ इकट्ठा न हो। साथ ही आवश्यक भौतिक संसाधन की व्यवस्था भी की जाए। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी भी केंद्र में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षा विभाग के अफसर संबंधित जिलाधिकारी से सतत संपर्क में बने रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अनपेक्षित गतिविधि को रोका जा सके।

पहुंच तो जाएंगे, पर कहां ठहरेंगे अभ्यर्थी:

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिलों तक जैसे-तैसे पहुंच तो जाएंगे लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर होटल, रेस्टोरेंट आदि बंद होने से अभ्यर्थियों के सामने ठहरने और भोजन आदि की दिक्कत आएगी। अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं।

 इन महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि मेरिट के अनुसार अगर उन्हें काउंसलिंग के लिए दूर के जिलों में जाना पड़ता है, तो उन्हें एक दिन पहले पहुंचना होगा और अगर काउंसलिंग वाले दिन नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है। तो अगले दिन का इंतजार करना होगा। ऐसे में वह दो से तीन दिनों तक कहां ठहरेंगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि कोविड-19 के कारण रिश्तेदार भी उन्हें अपने घर बुलाने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed