फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET Result 2021 Postponed Check UP TET Final Answer Key Likely To Release on Updeled.Gov.In after Election Results

UPTET Result 2021: यूपीटीईटी रिजल्ट और फाइनल आंसर की स्थगित, अब इस महीने में होंगे जारी

Fri, 25 Feb 2022 04:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 04:36 PM IST
सार

UPTET Result  Answer Key 2021 Postponed: उत्तर प्रदेश शासन ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का 25 फरवरी को यूपी टेट का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया है। जिससे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी होने में और समय लगेगा। 

विज्ञापन
UPTET Result 2021 Postponed Check UP TET Final Answer Key Likely To Release on Updeled.Gov.In after Election Results
UPTET Result Answer Key 2021 Postponed - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी टीईटी (UPTET) परिणाम के लिए उम्मीदवारों को परिणाम और अंतिम आंसर की के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का 25 फरवरी को यूपी टेट का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया है। जिससे उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी होने में और समय लगेगा। 

विज्ञापन

दरअसल, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा गया। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्थगित किए जाने की संस्तुति हुई। रिजल्ट से पहले संशोधित यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी और फिर परिणाम जारी होगा। अंतिम जारी हो जाने के बाद, उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ही परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। बता दें कि यूपी टीईटी 2021 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पहले बीते साल 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन पेपर आउट होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। बाद में यह परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। 
 

विज्ञापन

परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से एक फरवरी, 2022 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 23 फरवरी को संशोधित उत्तर कुंजी जारी होनी थी और 25 फरवरी को परिणाम आना था। लेकिन जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई थी। ऐसे में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है।  
 

UPTET 2021: एक नजर में यूपी टेट परीक्षा

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 के लिए 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
  2. इनमें से 12,91,627 प्राइमरी लेवल और 8,73,552 अपर प्राइमरी लेवल के उम्मीदवार पंजीकृत थे। 
  3. यूपी टेट यानी यूपी टीईटी परीक्षा पहले 28 नवंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन पेपर लीक के कारण टाल दी गई।
  4. बाद में शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
  5. हालांकि, परीक्षा में केवल 18,22,112 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे। 
  6. इनमें से 10,73,302 यानी 83.09 फीसदी उम्मीदवारों ने प्राइमरी लेवल की परीक्षा में भाग लिया।
  7. जबकि 7,48,810 यानी 85.72 फीसदी उम्मीदवारों ने अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed