फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET Exam 2019 Online application process last date for primary and upper primary govt teacher jobs

UPTET 2019: बनना चाहते हैं सरकारी शिक्षक, आवेदन का आज आखिरी मौका

Wed, 20 Nov 2019 10:27 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 20 Nov 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
UPTET Exam 2019 Online application process last date for primary and upper primary govt teacher jobs
UPTET Exam 2019 - फोटो : UPTET Exam 2019

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2019) के लिए आवेदन की शुरुआत एक नवंबर 2019 से हो चुकी थी। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आज ही कर लें। क्योंकि ये आपके पास आवेदन का आखिरी मौका है। 20 नवंबर, 2019 यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार यूपीटीईटी प्राइमरी-अपर प्राइमरी परीक्षा के लिए करीब 8.59 लाख आवेदन किए जा चुके हैं। वहीं 15 नवंबर शाम छह बजे तक कुल 6,80,289 पंजीकरण और 6,04,408 आवेदन पहुंच चुके। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया था कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए कुल 858733 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


इस बार उम्मीदवारों को इस परीक्षा में राहत दी गई है। टीईटी के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरने होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इस बार से ये बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी अगर उम्मीदवार टीईटी के दोनों पेपर्स की परीक्षा देना चाहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग आवेदन नहीं करने होंगे। एक ही आवेदन के जरिए दोनों पेपर्स का विकल्प भरकर इनकी परीक्षा दे सकेंगे। अब तक उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना पड़ता था। हालांकि आवेदन शुल्क अलग-अलग ही भरने पड़ेंगे। प्रवेश पत्र भी अलग-अलग जारी होंगे। आगे पढ़ें...

यूपी टीईटी के लिए उम्मीदवार बेहद सावधानी से आवेदन करें। क्योंकि एक बार किए गए ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर कोई गलती रह गई तो आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य व ओबीसी वर्ग : एक पेपर के लिए 600 रुपये, दोनों के लिए  1200 रुपये।
  • एससी एसटी : एक पेपर 400, दोनों के लिए 800 रुपये।
  • दिव्यांग श्रेणी : एक पेपर 100 और दोनों के लिए 200 रुपये।
  • ऑनलाइन आवेदन एक से 20 नवंबर 2019 तक किए जा सकते हैं।  

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें : शिक्षकों को लेकर जारी हुआ जरूरी निर्देश, उल्लंघन किया तो रद्द हो सकती है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed