फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET 2019 Registration know how many forms filled up in three hours

UPTET 2019 Registration : तीन घंटो में इतने उम्मीदवारों ने भरें फॉर्म, यहां पाएं पूरी जानकारी

Sat, 02 Nov 2019 02:38 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 Nov 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
UPTET 2019 Registration know how many forms filled up in three hours
UPTET

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन शुक्रवार को शुरू हुए और तीन घंटो के भीतर शाम 6 बजे तक 3426 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेसन कर फीस जमा कर दी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन शुक्रवार को शुरू हुए और तीन घंटो के भीतर शाम 6 बजे तक 3426 अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन और फीस जमा कर फार्म जमा कर दिया। 

विज्ञापन


इस बार परीक्षा के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहली बार उम्मीदवारों के मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और उनके ई-मेल पर ओटीपी भेजी जा रही है। फार्म भरने में होने वाली गड़बड़ी को कम करने के लिए ये कदम उठाए गए है। हालांकि ई-मेल पर ओटीपी पहुंचने में 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है। इस बार उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर अलग-अलग अपलोड करने होंगे। 
विज्ञापन


जो उम्मीदवार आवेदन कराना चाहते हैं, वो यूपी डीएलएड की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले निर्देशों और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी,तस्वीर और हस्ताक्षर के स्कैन की गई छवियों को पहले साथ में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।  

स्टेप 1:  उम्मीदवार सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरे। जब आप आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर लेंगे तो आपको एक आवेदन नंबर दिया जाएगा। जो भविष्य में आपके काम आएगा। बाद में अगर आपको लॉगइन करना होगा तो उसके लिए आवेदन नंबर और ओटीपी की जरुरत होगी।

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन का सत्यापन : उम्मीदवार आवंटित आवेदन नंबर (जो मोबाइल पर मिलेगा) और ओटीपी (जो ईमेल पर मिलेगा) को आवेदन , मोबाइल तथा ईमेल के सत्यापन करने के लिए भरना होगा । सत्यापन करने के बाद, आवेदन में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

स्टेप 3: परीक्षा शुल्क का भुगतान : उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करने के लिए डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग कार्ड विकल्प चुनना होगा । जिसके बाद भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के बाद निर्देशों का पालन करना होगा।

स्टेप 4: स्कैन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड :

  • सभी उम्मीदवारों के लिए स्कैन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है । स्कैन की गई छवियां जेपीजी फॉर्मेट में होनी चाहिए। उम्मीदवारों को एक बार में सभी छवियां अपलोड करने की जरुरत है, आंशिक अपलोड की अनुमति नहीं है।
  • फोटो का आकार 10 केबी से 50 केबी के बीच होना चाहिए। 
  • हस्ताक्षर का आकार 5 केबी से 20 केबी के बीच होना चाहिए।


उम्मीदवार छवि अपलोड करने से पहले विवरण में सुधार कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण 1 नवंबर से शुरू हो चुका है और 20 नवंबर तक चलेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर जबकि ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने और पूर्ण आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। 



इस बार परीक्षा के लिए 15 लाख के आसपास आवेदन की संभावना जताई जा रही हैं, इस बार उम्मीदवारों को आवेदन अधिक सावधानी के साथ करने होंगे। क्योंकि इस बार संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। पहली बार भरा हुआ आवेदन ही अंतिम माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed