{"_id":"66c07c43e34181ebf00f655b","slug":"uptac-barch-counselling-2024-round-1-seat-allotment-result-out-at-uptac-admissions-nic-in-read-more-details-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTAC BArch Exam 2024: यूपीटीएसी बीआर्क काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां से करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTAC BArch Exam 2024: यूपीटीएसी बीआर्क काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां से करें चेक
Sat, 17 Aug 2024 04:03 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:03 PM IST
सार
UPTAC BArch Counselling 2024: एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बीआर्क प्रोग्राम के लिए यूपीटीएसी राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने बीआर्क काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTAC BArch Counselling 2024: एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम आज, 17 अगस्त को घोषित कर दिया है। बीआर्क राउंड एक के लिए सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके देख सकते हैं।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले दौर के दौरान सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों को कल 18 अगस्त तक अपनी पुष्टि जमा करनी होगी और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना 19 और 20 अगस्त को होगा। संस्थान 22 अगस्त, 2024 को राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के लिए यूपीटीएसी 2024 राउंड-3 के लिए च्वाइस फिलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपनी प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं। अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद की पुष्टि करनी होगी और 25 अगस्त तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे करे रिजल्ट चेक
यूपीटीएसी बीआर्क काउंसलिंग राउंड 1 आवंटन परिणाम अब ऑनलाइन उपलब्ध है। सीट आवंटन की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
यूपीटीएसी बीआर्क काउंसलिंग राउंड 1 आवंटन परिणाम अब ऑनलाइन उपलब्ध है। सीट आवंटन की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीटीएसी बीआर्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद यूपीटीएसी बीआर्क राउंड 1 काउंसलिंग आवंटन परिणाम पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवंटन परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
- आगे के संदर्भ के लिए आवंटन परिणाम डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X