फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC Released PET 2022 Answer Key UP PET Answer Key Result Govt Jobs News

UPSSSC PET 2022 Answer Key: यूपी पीईटी की उत्तर कुंजी जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 21 Oct 2022 03:58 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Fri, 21 Oct 2022 03:58 PM IST
सार

UPPET Answer Key 2022 UP PET Result: UPSSSC द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया गया था। आयोग ने आज इसकी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
UPSSSC Released PET 2022 Answer Key UP PET Answer Key Result Govt Jobs News
UPSSSC UP PET 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSSSC Released UP PET Answer Key Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। बता दें कि UPSSSC PET परीक्षा 2022 दो पालियों में 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा यूपीएसएसएससी ग्रुप बी और ग्रुप सी लेवल की रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

UP PET Answer Key Result: चार उत्तर कुंजी जारी 

आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएसएसएससी पीईटी की चार उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जिस शिफ्ट की यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2022 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET 2022 उत्तर कुंजी पीडीएफ पर क्लिक करें।
  • प्रत्येक पाली के लिए उत्तर कुंजी पीडीएफ वाला एक नया पेज खुलेगा।
  • यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
विज्ञापन

UP PET Answer Key Result: परीक्षा से जुड़ी जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया । PET 2022 का आयोजन राज्य भर में 1200 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया गया था और इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। 
 

UP PET Answer Key Result: पहली बार दो महीने बाद आया था परिणाम 

गौरतलब है कि राज्य में पिछली बार आयोजित की गई PET का रिजल्ट जारी करने में आयोग ने तकरीबन दो महीने का समय लगाया था। हालांकि, PET 2021 के स्कोर कार्ड की वैलिडिटी 27 अक्तूबर, 2022 को समाप्त हो जाएगी, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस परीक्षा का रिजल्ट थोड़ा जल्दी जारी कर सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed