फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC PET Result 2025 OUT at upsssc.gov.in, check details here

UPSSSC PET Result OUT: यूपी पीईटी का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक; जानें कैसा रहा परिणाम

Sat, 06 Dec 2025 10:21 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 06 Dec 2025 10:21 AM IST
सार

UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2025 OUT at upsssc.gov.in, check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSSSC PET Result OUT: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएसएसएससी ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत अब PET परीक्षा का स्कोरकार्ड 3 साल तक वैध रहेगा। इस स्कोरकार्ड के आधार पर अभ्यर्थी राज्य में विभिन्न ग्रुप ‘C’ पदों जैसे लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड आदि की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

6 और 7 सितंबर को दो पालियों में हुई परीक्षा

परीक्षा 6 और 7 सितंबर को राज्यभर में आयोजित की गई, जिसमें दो अलग-अलग पालियों में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, कुल प्राप्तांक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियाे शामिल हैं।

परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा है जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

परीक्षा में आम तौर पर प्रश्न सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और रीजनिंग से पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान में भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संविधान और वर्तमान घटनाएं शामिल होती हैं। गणित में अंकगणित और सरल गणना, विज्ञान में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान, जबकि भाषाओं में व्याकरण, शब्दावली और तर्कशक्ति के सवाल आते हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

उम्मीदवार अपना PET रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से देख सकते हैं:
  • सबसे पहले upsssc.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर PET Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा भरें।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसे अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed