UPSSSC PET 2023: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, फटाफट ऐसे करें पंजीकरण
UPSSSC PET 2023: यूपीएसएसएससी पेट परीक्षा के लिए आवेदन विंडो आज बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में पंजीकरण कर दें। विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC PET Registration 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UPSSSC PET 2023) के लिए आवेदन करने की आज, यानी 30 अगस्त आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आज हर हाल में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें।
1 साल तक वैध होगा स्कोर
यूपीएसएसएससी पेट परीक्षा उन स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भाग लेना चाहते हैं। गौरततलब है कि इस परीक्षा का स्कोर राज्य सरकार की संबंधित भर्तियों में काम आता है। यह स्कोर जारी होने की तारीख से 1 साल तक के लिए वैध होता है।
पात्रता मापदंड
पीईटी 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जुलाई 2023 तक 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की ऊपरी सीमा में छूट का विवरण नोटिफिकेशन ब्रोशर में दिया गया है। आवेदक हाई स्कूल/कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए। कोई भी उच्च योग्यता वाला उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र है।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 185 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 95 रुपये तय किया गया है। वहीं, PwD श्रेणी के आवेदकों को 25 रुपये शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर PET 2023 registration लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म को भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X