फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC PET exam 2023 answer key released know how to check at upsssc.gov.in

UPSSSC PET 2023 Answer Key : यूपी टीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 06 Nov 2023 07:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 06 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET exam 2023 answer key released know how to check at upsssc.gov.in
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC PET 2023 Answer Key Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और इस पर आपत्तियां उठा सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी पीईटी परीक्षा के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2023 तक है। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों से प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद उठाई गई किसी भी आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC PET 2023 परीक्षा विवरण

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी 2023) 28 और 29 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 35 जिलों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा उन स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भाग लेना चाहते हैं। पीईटी स्कोर/प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख से 1 वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा।

UPSSSC PET 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • अब अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।

  • अंतरिम उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न देखें।

  • दस्तावेजी साक्ष्य के साथ आपत्ति विवरण अपलोड करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और आपत्तियाँ दर्ज करें।

  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed