{"_id":"6160ba258ebc3e625110529f","slug":"upsc-recruit-31-specialists-of-private-sector-to-higher-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन: यूपीएससी ने निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों की उच्च पदों पर सीधी भर्ती की","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
चयन: यूपीएससी ने निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों की उच्च पदों पर सीधी भर्ती की
Sat, 09 Oct 2021 03:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:08 AM IST
सार
आयोग ने इस साल छह फरवरी और 20 मार्च को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। संयुक्त सचिव पद के लिए 295, निदेशक के पदों के लिए 1247 और उप सचिव पद के लिए 489 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग ने निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों को संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चुना है। चुने गए लोगों में 3 संयुक्त सचिव, 19 निदेशक और 9 उप सचिव के पद के लिए चयनित हुए हैं। कार्मिक विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सही लोगों को सही जगह पर लाने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
सिंह ने ट्वीट किया, सही व्यक्ति को सही जगह लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) केंद्रीय लोक सेवा आयोग के द्वारा उचित चयन प्रक्रिया के बाद 31 सीधी भर्तियों की घोषणा करता है।
विज्ञापन
ये भर्तियां भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव पद पर की गई हैं। डीओपीटी ने आयोग से 14 दिसंबर 2020 और 12 फरवरी 2021 को इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए उपयुक्त लोगों के चयन का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
इनमें से 231 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था और 27 सितंबर और 8 अक्तूबर को साक्षात्कार हुए थे। अंत में आयोग ने 31 उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए किया है। संयुक्त सचिवों की भर्ती वित्त मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में होगी।
कमेंट
कमेंट X