फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Plans One-Time Correction Window for CSE and IFoS 2026 Applications, Candidates Can Edit Forms After End

UPSC: यूपीएससी CSE और IFS के आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका, तीन दिन के लिए खुलेगी करेक्शन विंडो

Wed, 11 Feb 2026 07:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 07:54 PM IST
सार

UPSC Correction Window: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए तीन दिन की वन-टाइम करेक्शन विंडो खोलने की योजना बना रहा है। इससे उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे। सटीक तारीखें और नियम जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
UPSC Plans One-Time Correction Window for CSE and IFoS 2026 Applications, Candidates Can Edit Forms After End
UPSC CSE 2026 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFoS) 2026 के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। आयोग एक बार के विशेष उपाय के तौर पर तीन दिन का 'करेक्शन विंडो' खोलने की योजना बना रहा है, जिससे अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को क्या मिलेगा फायदा?

यूपीएससी की इस पहल का मकसद उन उम्मीदवारों को मौका देना है, जिनसे आवेदन भरते समय कोई त्रुटि हो गई हो। करैक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और एग्जामिनेशन एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर पाएंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने की कोशिश की जा रही है।


यह भी पढ़ें: यूपीएससी ने हेल्पलाइन का समय बढ़ाया, क्षमता दोगुनी की; अब वीकेंड पर भी मिल सकेगी मदद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी चेयरमैन ने क्या कहा?

यूपीएससी के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार के अनुसार, आयोग लगातार आवेदन प्रक्रिया को सरल और भरोसेमंद बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल में पहले से कई जांच प्रक्रियाएं मौजूद हैं, फिर भी उम्मीदवारों की वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीमित समय के लिए यह करैक्शन सुविधा एक बार के उपाय के रूप में दी जा रही है। इसका उद्देश्य आवेदन की शुद्धता बनाए रखना और उम्मीदवारों को सही मौका देना है।

यह भी पढ़ें: बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को मिलेगा पसंदीदा एग्जाम सेंटर, यूपीएससी का बड़ा फैसला; फेस रिकग्निशन भी शुरू
 

विज्ञापन

ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल कैसे काम करता है?

यूपीएससी का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल चार हिस्सों में विभाजित है, जो होमपेज पर अलग-अलग कार्ड के रूप में दिखाई देते हैं:

 
  • Account Creation – नया अकाउंट बनाने के लिए
  • Universal Registration – सामान्य जानकारी दर्ज करने के लिए
  • Common Application Form – सभी परीक्षाओं में उपयोग होने वाली बेसिक डिटेल्स
  • Examinations Module – परीक्षा नोटिस, आवेदन फॉर्म और एप्लीकेशन स्टेटस


इनमें से पहले तीन सेक्शन किसी भी समय भरे जा सकते हैं, जबकि चौथा हिस्सा परीक्षा से जुड़ा होता है।


यह भी पढ़ें: यूपीएससी में बड़ा बदलाव, सेवा में रहते बार-बार परीक्षा देने पर ब्रेक; 2026 से नियम सख्त
 

करेक्शन विंडो कब खुलेगी?

आयोग ने अभी करेक्शन विंडो की सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की है। यह विंडो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद तीन दिनों के लिए खुलेगी। किन-किन विवरणों में बदलाव किया जा सकेगा और क्या नियम होंगे, इसकी पूरी जानकारी जल्द ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


यह भी पढ़ें: यूपीएससी सीएसई का नोटिस जारी, 933 पदों पर 24 फरवरी तक करें आवेदन
 

पहले भी दी जा चुकी है यह सुविधा

यूपीएससी ने इससे पहले NDA & NA परीक्षा (II) 2025 और CDS परीक्षा (II) 2025 के उम्मीदवारों के लिए भी इसी तरह की करैक्शन सुविधा उपलब्ध कराई थी। अब वही व्यवस्था CSE 2026 और IFoS 2026 के अभ्यर्थियों के लिए लागू करने की योजना है।


यह भी पढ़ें: यूपीएससी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर सवाल, CSE 2026 के नोटिस में मिलीं कई गलतियां
 

नया आवेदन पोर्टल कब शुरू हुआ?

आयोग ने 28 मई 2025 को नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल लॉन्च किया था, जिसने पुराने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम की जगह ली। फिलहाल सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के आवेदन इसी नए पोर्टल के जरिए स्वीकार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-श्रीलंका समेत इन देशों के नागरिक भी बन सकते हैं भारत में IAS, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त
 

क्या करें उम्मीदवार?

  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपनी जानकारी ध्यान से जांचें।
  • करैक्शन विंडो खुलने पर आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट देखें।
  • सुधार की अनुमति मिलने पर तय समय के भीतर बदलाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed