फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Launches One Time Registration OTR platform for exam application process know how UPSC OTR Portal works

UPSC OTR Portal: खत्म हुआ बार-बार आवेदन का झंझट, यूपीएससी की भर्तियों के लिए अब होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन

Fri, 19 Aug 2022 10:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

UPSC One Time Registration Portal: ओटीआर सेवा यूपीएससी की भर्ती परीक्षा में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 

विज्ञापन
UPSC Launches One Time Registration OTR platform for exam application process know how UPSC OTR Portal works
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC One Time Registration Portal Launched: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। आयोग ने कहा है कि ओटीआर सेवा यूपीएससी की भर्ती परीक्षा में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 

विज्ञापन

यूपीएससी ओटीआर प्लेटफॉर्म

उम्मीदवार, जो भविष्य में किसी भी यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मूल व्यक्तिगत जानकारी भरकर upsconline.nic.in पर ओटीआर प्लेटफॉर्म पर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है। एक बार उम्मीदवार का पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, सूचना आयोग के सर्वर में सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहेगी। एक उम्मीदवार की जानकारी उस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वतः भर जाएगी, जिसके लिए वह आवेदन करता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन

उपयोगी साबित होगा यूपीएससी का ओटीआर पोर्टल

यूपीएससी ने अपने नोटिस में कहा कि ओटीआर उम्मीदवारों के लिए काफी उपयोगी होगा, क्योंकि यह न केवल उन्हें यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली किसी भी बाद की परीक्षा के लिए अपने मूल व्यक्तिगत विवरण को फिर से भरने से बचाएगा, बल्कि उनके द्वारा गलत जानकारी प्रस्तुत करने की किसी भी संभावना को भी समाप्त कर देगा। व्यक्तिगत विवरण उम्मीदवारों द्वारा स्वयं मान्य किया जाएगा।  
 

UPSC OTR पर पंजीकरण करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद पंजीकरण सेक्शन पर जाएं और व्यक्तिगत विवरण भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपने संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अंत में उम्मीदवार ओटीआर फॉर्म को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी सहेज कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed