फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC IFS Main 2023 exam dates announced check schedule and preparation tips at upsc.gov.in

UPSC IFS Main 2023: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, बेहतर तैयारी के लिए अपनाएं ये तरीके

Wed, 01 Nov 2023 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Nov 2023 01:16 PM IST
सार

UPSC IFS Main 2023 Exam Dates: यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। अब बेहतर तैयारी के दम पर ही आप अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC IFS Main 2023 exam dates announced check schedule and preparation tips at upsc.gov.in
UPSC Recruitment Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC IFS Main 2023 Exam Dates: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अब सबसे अहम बात यह है कि परीक्षा में महीने भर से भी कम समय बचा है, ऐसे में बेहतर रणनीति के साथ की गई तैयारी ही अच्छे नतीजे दिला सकती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ तरीके...

विज्ञापन


 

IFS टेस्ट सीरीज करें सॉल्व

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी है कि टेस्ट सीरीज को ज्यादा से ज्यादा सॉल्व करते रहें, इससे आपको परीक्षा जैसा माहौल मिलता है और उम्मीदवार जितनी अधिक टेस्ट सीरीज देंगे, उतना ही वे अपनी तैयारी को निखारने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC IFS परीक्षा पैटर्न को देखें

यूपीएससी आईएफएस मेन्स की तैयारी शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, विषय और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी रखनी होगी। जिन पर आईएफएस प्रश्न पत्र आधारित होगा।

विज्ञापन

UPSC IFS Mains समय प्रबंधन जरूरी

आईएफएस परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र हल करते समय टाइमर का प्रयोग करें। इससे उम्मीदवारों को अपनी गति और दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। छात्रों को इन प्रश्नों को तय समय सीमा के भीतर हल करना होगा।

रिवीजन करते रहना जरूरी

किसी भी परीक्षा को देने जा रहे हैं सबसे जरूरी चीज होती है रिवीजन करना। बिस्तर पर जाने से पहले आप जो भी पढ़ें उसे दोबारा दोहराएं। यह भी सलाह दी जाती है कि आईएफएस परीक्षा की तैयारी के दौरान आप जो भी चीजें पढ़ें उसके छोटे-छोटे नोट्स बना लें, उन नोट्स को हर समय अपने पास रखें और जब भी थोड़ा समय हो तो पढ़ें।

UPSC IFS Mains ये है परीक्षा कार्यक्रम

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम 2023 की घोषणा की है। यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2023 परीक्षा 26, 28, 29 और 30 नवंबर 2023 और 01, 02 और 03 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed