फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC IES, ISS exam admit cards 2021 released at upsc.gov.in

संघ लोक सेवा आयोग: आईईएस और आईएसएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Tue, 29 Jun 2021 06:00 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Jun 2021 06:00 PM IST
सार

  • भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। 

विज्ञापन
UPSC IES, ISS exam admit cards 2021 released at upsc.gov.in
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किए हैं। भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई, 17 जुलाई एवं 18 जुलाई को होगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एसबीआई: क्लर्क प्रीलिम्स प्रवेश पत्र 2021 जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन


आईईएस (IES) और आईएसएस ( ISS)  परीक्षा सेवाओं के जूनियर टाइम स्केल में रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाती हैं। इस परीक्षा में भारतीय आर्थिक सेवा में कुल 15 रिक्तियां और भारतीय सांख्यिकी सेवा में 11 रिक्तियां भरी जाएंगी। सेवाओं के लिए चयन एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें IES/ISS एडमिट कार्ड
-सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in है।
-यहां आपको भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन और विषय विशेष के प्रश्नपत्र होंगे। भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा दोनों के लिए सामान्य अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र व्यक्तिपरक प्रकार के होंगे। भारतीय आर्थिक सेवा के सभी पेपर सब्जेक्टिव टाइप होंगे।

डायरेक्ट लिंक


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed