{"_id":"647b28086ec9c3541c0547d9","slug":"upsc-ies-and-iss-admit-card-2023-released-at-upsc-gov-in-here-s-how-to-download-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC IES ISS Admit Card: भारतीय आर्थिक सेवा और सांख्यिकी सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC IES ISS Admit Card: भारतीय आर्थिक सेवा और सांख्यिकी सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 03 Jun 2023 05:16 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 05:16 PM IST
सार
UPSC IES ISS Admit Card: भारतीय आर्थिक सेवा और सांख्यिकी सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
UPSC IES and ISS Admit Card 2023
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC IES and ISS Admit Card 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2023 भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी 23 से 25 जून, 2023 तक आईईएस/ आईएसएस परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। आयोग का लक्ष्य भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) के लिए 18 रिक्तियों और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) की 33 रिक्तियों के साथ कुल 51 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
UPSC IES and ISS Admit Card 2023 महत्वपूर्ण विवरण
यूपीएससी भारतीय आर्थिक/ सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर करेगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस को पढ़ने की सलाह दी जाती है।UPSC IES and ISS Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार यूपीएससी आईईएस/ आईएसएस 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:--
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर "ई-एडमिट कार्ड: इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन, 2023" या "ई-एडमिट कार्ड: इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जामिनेशन, 2023" पर क्लिक करें। -
अब "यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें। एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। -
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
अब प्रवेश पत्र प्रदर्शित किया जाएगा। -
विवरण जांचें और अपने डिवाइस पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X