UPSC Geo Scientist: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब कौन सा पेपर
UPSC Geo Scientist: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विस्तार
UPSC Geo-Scientist Main Exam 2023 Schedule Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 24 जून और 25 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होनी है।
बता दें कि यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को दो पारियों- सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुआ था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।
इन केंद्रों पर हुई थी प्री-परीक्षा
परीक्षा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना और अन्य केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और वैज्ञानिक 'बी' (जल विज्ञान) में भूविज्ञानी, समूह ए: 216, भू-भौतिकीविद्, समूह ए: 21 और रसायनज्ञ, समूह ए: 19; वहीं, केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय में समूह 'ए': 26, वैज्ञानिक 'बी' (रासायनिक) समूह 'ए': 1 और वैज्ञानिक 'बी' (भूभौतिकी) समूह 'ए': 2 इत्यादि सहित कुल 285 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
“परीक्षा समय सारणी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2023” पर क्लिक करें।
-
अब परीक्षा कार्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
-
परीक्षा कार्यक्रम देखें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X