फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CSE 2024 Registration deadline soon, Apply now at upsconline.nic.in to avoid any delay

UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए पंजीकरण की समयसीमा नजदीक, जल्द भर लें फॉर्म

Sat, 02 Mar 2024 06:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

UPSC CSE 2024 Exam: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक है। आयोग जल्द ही पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। लिहाजा उम्मीदवार बिना समय गवाएं आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें। 

विज्ञापन
UPSC CSE 2024 Registration deadline soon, Apply now at upsconline.nic.in to avoid any delay
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC CSE 2024 Last Date Soon: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहें इच्छुक और येग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि 05 मार्च, से पहले आधिकारिक वेबसाइट  www.upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदन करने में देरी न करें, क्योंकि अंतिम समय पर कई बार अप्लाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। आवेदन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता आदि से संबंधित पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1056 है, जिसमें से 40 रिक्तियां बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

OTR और आवेदन फॉर्म में परिवर्तन 

आवेदन फॉर्म या OTR फॉर्म में परिवर्तन करने की विंडो रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाने के अगले दिन से खुल जाएगी। यानी विंडो 6 मार्च, से खुल जाएगी और 12 मार्च, 2024 को बंद होगी। आवेदकों के पास आवेदन फॉर्म में परिवर्तन करने के लिए 7 दिन होंगे।

UPSC CSE 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर जाएं।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग-इन करना होगा।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म आपके सामने होगा।
  • आवेदन पत्र में आवेदन का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पहले ही भरा हुआ मिलेगा। आवेदको को अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, स्कूल की डिटेल्स भरते हुए फोटो और सिग्नेचर सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करते समय साइज के बारे में जरूर पढ़ लें।
  • जब सभी डिटेल्स भर जाएं तो अंत में आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
  • फीस का भुगतान नहीं करने पर उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed