फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC combined geo-scientist prelims exam schedule 2024 out Check time table at upsc.gov.in

UPSC Exam 2024: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Fri, 15 Dec 2023 12:30 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 15 Dec 2023 12:30 PM IST
सार

UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Exam 2024: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC combined geo-scientist prelims exam schedule 2024 out Check time table at upsc.gov.in
UPSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Schedule 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC परीक्षा कार्यक्रम

यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य अध्ययन (पेपर 1) सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर 2 भूविज्ञान/जलविज्ञान, भूभौतिकी, रसायन विज्ञान विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

यूपीएससी चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। संयुक्त भू वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2024 22 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए संपर्क किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन

UPSC परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर 1 और 2 होते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में एमसीक्यू प्रश्न शामिल होते हैं, पेपर एक सामान्य अध्ययन पर होता है, पेपर 2 में जियोलॉजी/हाइड्रोजियोलॉजी, जियोफिजिक्स, केमिस्ट्री से प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। सामान्य अध्ययन में 100 अंक होंगे, जबकि पेपर 2 में 300 अंक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed