फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC combined geo scientist prelims 2024 admit card out upsc.gov.in; exam on February 18

UPSC: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 09 Feb 2024 03:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 03:59 PM IST
सार

UPSC Combined Geo Scientist 2024 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC combined geo scientist prelims 2024 admit card out upsc.gov.in; exam on February 18
UPSC Combined Geo Scientist Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC Combined Geo Scientist Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

18 फरवरी को है एग्जाम

यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पेपर 1 सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 से 4 बजे तक। परीक्षा देशभर के 19 राज्यों में आयोजित होने की संभावना है।

जून में होगी मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 22 जून 2044 को देश भर के 9 शहर केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपीएससी भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ और वैज्ञानिक (हाइड्रोजियोलॉजी, रसायन और भूभौतिकी) की कुल 56 रिक्तियों को भरना है। यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ई-एडमिट कार्ड: संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed