UPSC Prelims 2020 Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग 5 जून को करेगा परीक्षाओं के लिए संशोधित तारीख की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए संशोधित तारीख की घोषणा 5 जून को करेगा। इस बात की जानकारी यूपीएसी ने दी है। संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर एक विशेष बैठकी की और इसमें निर्णय लिया गया है कि 5 जून को होने वाली अगली बैठक में परीक्षाओं के संशोधित तारीख की घोषणा की जाएगी।
5 जून को होने वाली यूपीएससी की बैठक के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं के कैलेंडर की जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 20 मई यानी की आज यूपीएससी की संशोधित तारीख की घोषणा होने वाली थी, लेकिन यूपीएससी की विशेष बैठक के बाद अब जानकारी दी गई है कि पांच जून को होने वाली अगली बैठक में परीक्षाओं के संशोधित तारीख की घोषणा की जाएगी।
Union Public Service Commission held a special meeting today. The Commission will issue a revised schedule of examinations in its next meeting to be held on June 5. Details of the new calendar of exams will be published on UPSC website,after Commission’s meeting on June 5: UPSC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 20, 2020
गौरतलब है कि इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दिया गया था। देश में लॉकडाउन बढ़ने की वजह से 4 मई को यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और अधिसूचना में कहा गया था कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के आकलन के बाद की जाएगी।
बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं।यह परीक्षा 2,500 केंद्रों पर आयोजित होती है और इसके आयोजन के लिए लगभग 1.6 लाख अधिकारी जुटते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 31 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख को फिर से आगे बढ़ाया गया है।
कमेंट
कमेंट X