UPSC Prelims 2020 Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग 20 मई को कर सकता है परीक्षाओं के लिए संशोधित तारीख की घोषणा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा 20 मई को होने की उम्मीद है। इससे पहले सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की नई संशोधित तारीख की घोषणा कल आधिकारिक वेबसाइट पर हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दिया गया था। देश में लॉकडाउन बढ़ने की वजह से 4 मई को यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और अधिसूचना में कहा गया था कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के आकलन के बाद की जाएगी।
ऐसे में बताया जा रहा है कि संघ लोक सेवा आयोग 20 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए संशोधित तारीख की घोषणा कर सकता है। बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं। यह परीक्षा 2,500 केंद्रों पर आयोजित होती है और इसके आयोजन के लिए लगभग 1.6 लाख अधिकारी जुटते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 31 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख को फिर से आगे बढ़ाया गया है।
कमेंट
कमेंट X