UPSC टॉपर : चयन नहीं होने के ख्यालों से ही सहम जाती थी राधिका, डर को काबू कर ऐसे पाई यूपीएससी में सफलता
UPSC CIVIL SERVICE EXAM 2020 Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की निवासी राधिका गुप्ता ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 18वां रैंक हासिल किया है। जानिए इंटरव्यू पूछे गए प्रश्न और उनकी तैयारी की कहानी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का सबसे कम शिक्षित जिला, अलीराजपुर की निवासी राधिका गुप्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त किया है। इंजीनियरिंग से अपना स्नातक करने वाली राधिका बताती हैं कि मैं एक ऐसे जिले से आती हूं जहां की साक्षरता दर तकरीबन 36.10 फीसदी है और यही मेरे लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत भी है। यहां रहने के बाद ही मुझे समझ आया कि शिक्षा किसी के भी जीवन में कितनी बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए मैंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और परीक्षा दी। पहली बार में रैंक कम होने की वजह से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए मुझे भारतीय रेलवे अलॉट किया गया। लेकिन मुझे मेरे समाज के लिए कुछ बेहतर करना था, इसलिए मैंने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा कोशिश की।
हर दूसरे दिन लगता था, अगर सिलेक्शन नहीं हुआ तो?
मैंने सबसे पहले यूपीएससी के कोर्स को समझा। एक साल में यह सिलेबस कैसे पूरा किया जा सकता है, इसको सोचकर एक टाइम टेबल तैयार किया। इस टाइम टेबल में टेस्ट सिरीज, पढ़ाई आदि चीजों को भी सम्मिलित किया। यूपीएससी को लेकर बहुत बड़ा भ्रम है कि इसके लिए 10-12 घंटे तक पढ़ाई करेंगे तभी सिलेक्शन होगा। लेकिन मेरा मानना है कि प्रतिदिन 8 - 10 घंटे की पढ़ाई भी काफी है।
हां, हर अभ्यर्थी की तरह मेरे मन में भी तैयारी के दौरान कई बार सवाल आता था, अगर सिलेक्शन नहीं हुआ तो? हम खुद पर शक करने लगते हैं और स्ट्रेस में आने लगते हैं। ऐसे में हमें हमारी हॉबी को फॉलो करना चाहिए। मुझे स्पोर्ट्स बहुत पसंद है, तो मैं टेबल टेनिस खेलने चली जाती थी।
यूपीएससी की तैयार करने वालों को दी यह बड़ी सलाह
यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए जल्दी तैयारी शुरू करनी चाहिए। जल्द से मेरा मतलब है कि स्नातक के तीसरे या अंतिम वर्ष से। ऐसे में आपको काफी समय मिलेगा और तैयारी भी अच्छे से होगी।
आज कल अभ्यर्थियों को लगता है कि यूपीएससी की तैयारी करनी है तो हमें दिल्ली जाना पड़ेगा। ऐसा नहीं है। मैंने अपनी पूरी तैयारी इंदौर में रहकर की है। परीक्षा पास करने के लिए लगन और मेहनत की जरूरत है। इससे शहर का कोई ताल्लुक नहीं है। अगर मैं कर सकती हूं, तो आप भी कर सकते हैं। बस अपने आप पर भरोसा कीजिए।
कमेंट
कमेंट X