फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Chairman Defends Prelims 2026 Paper, Says Questions Were Based on Standard Sources

UPSC: एस्पिरेंट्स ने प्रीलिम्स को कहा 'अनप्रेडिक्टेबल', चेयरमेन अजय कुमार ने बताया कहां से पूछे गए थे प्रश्न

Sat, 30 May 2026 04:48 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 30 May 2026 04:48 PM IST
सार

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स की कठिनता के स्तर पर लगातार बहस हो रही है। इसी बीच यूपीएससी चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रीलिम्स 2026 के प्रश्न स्टैंडर्ड किताबों, सरकारी वेबसाइट और प्रतिष्ठित अखबारों पर आधारित थे। 
 

विज्ञापन
UPSC Chairman Defends Prelims 2026 Paper, Says Questions Were Based on Standard Sources
यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों और छात्रों की प्रतिक्रियाओं पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए अधिकांश प्रश्न मानक पाठ्यपुस्तकों, सरकारी वेबसाइटों, सरकारी प्रेस रिलीज और प्रतिष्ठित समाचार पत्रों पर आधारित थे।

विज्ञापन


डॉ. अजय कुमार ने यह जानकारी अपने आधिकारिक लिंक्डइन प्रोफाइल पर साझा की। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वे जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ अपना प्रतिनिधित्व दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छात्रों ने बताया 'सबसे कठिन पेपर'

24 मई 2026 को परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 को 'अब तक का सबसे कठिन पेपर' बताया।

कई उम्मीदवारों ने परीक्षा को 'लंबा', 'अनप्रेडिक्टेबल' और 'लक बेस्ड' तक कहा। छात्रों का कहना था कि इस बार प्रश्नों का स्तर पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण रहा।

इन प्रतिक्रियाओं के बीच यूपीएससी चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि गंभीर तैयारी करने वाले उम्मीदवार जिन मुख्य स्रोतों का अध्ययन करते हैं, उन्हीं स्रोतों से प्रश्न पूछे गए थे।

डॉ. अजय कुमार ने कहा, 'मैं समझता हूं कि इस वर्ष का प्रीलिम्स कई अभ्यर्थियों को काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण लगा। ऐसे समय में आधिकारिक प्रोविजनल आंसर-की जरूरी स्पष्टता प्रदान करती है।'

विषय विशेषज्ञ तैयार करते हैं प्रश्नपत्र

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूपीएससी परीक्षा के प्रश्न देशभर के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि ये विशेषज्ञ परीक्षा की आवश्यकताओं और उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्र तैयार करते हैं, ताकि विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और समान अवसर सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

31 मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यूपीएससी ने 27 मई 2026 को 24 मई को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आयोग ने 'Online Question Paper Representation Portal (QPRep)' उपलब्ध कराया है, जो upsconline.nic.in पर सक्रिय है।

उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज करते समय अपने अनुसार सही उत्तर, उसका संक्षिप्त स्पष्टीकरण और तीन प्रामाणिक स्रोतों से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

5.49 लाख उम्मीदवार हुए थे शामिल

इस वर्ष सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा सिविल सेवा के 933 पदों और भारतीय वन सेवा (IFoS) के 80 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed