{"_id":"6774d98bc3c5f75efd0619a5","slug":"upsc-cds-nda-1-registration-deadline-extended-by-one-day-apply-at-upsconline-gov-in-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CDS, NDA 1 2025: एनडीए-सीडीएस का फॉर्म भरने के लिए दिया गया एक और मौका! आज शाम छह बजे से पहले करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC CDS, NDA 1 2025: एनडीए-सीडीएस का फॉर्म भरने के लिए दिया गया एक और मौका! आज शाम छह बजे से पहले करें आवेदन
Wed, 01 Jan 2025 11:31 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:31 AM IST
सार
UPSC NDA, NA Application: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए परीक्षा 2025 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 1 जनवरी शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की समय सीमा बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UPSC CDS, NDA 1 Registration 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS)-1 और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1 के लिए पंजीकरण की समय सीमा एक दिन बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.gov.in) के माध्यम से आज शाम 6 बजे तक यूपीएससी सीडीएस, एनडीए-1 आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले यूपीएससी सीडीएस, एनडीए 1 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण, एनडीए। और सीडीएस-। परीक्षा, 2025 की अंतिम तिथि 01.01.2025 (बुधवार) को 1800 बजे तक बढ़ा दी गई है।"
विज्ञापन
इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिलाएं जिनका जन्म 2 जुलाई 2006 से पहले तथा 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो, आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण, एनडीए। और सीडीएस-। परीक्षा, 2025 की अंतिम तिथि 01.01.2025 (बुधवार) को 1800 बजे तक बढ़ा दी गई है।"
विज्ञापन
इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सीडीएस-1 और एनडीए 1 परीक्षा 2025 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सीडीएस 1 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 457 रिक्तियों को भरना है और एनडीए 1 भर्ती अभियान 2025 कुल 406 रिक्तियों को भरेगा। यूपीएससी सीडीएस, एनडीए 1 आवेदन पत्र में बदलाव करने की विंडो 1 जनवरी से 7 जनवरी, 2025 तक सात दिनों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिलाएं जिनका जन्म 2 जुलाई 2006 से पहले तथा 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो, आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं।
कमेंट
कमेंट X